Formation of Monitoring Cell in Haveli Khargpur for Water Supply Scheme हर घर जल योजना पर निगरानी के लिए टीम बनी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFormation of Monitoring Cell in Haveli Khargpur for Water Supply Scheme

हर घर जल योजना पर निगरानी के लिए टीम बनी

हवेली खड़गपुर में हर घर नल का जल योजना की निगरानी के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के आदेश पर निगरानी एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग में छह कार्यपालक सहायक शामिल हैं, जो प्रतिदिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 30 April 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
हर घर जल योजना पर निगरानी के लिए टीम बनी

हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुंगेर के आदेश पर प्रखंड कार्यालय हवेली खड़गपुर में निगरानी एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है। यह कदम भीषण गर्मी में हर घर नल का जल योजना की निगरानी के लिए उठाया गया है। कोषांग का उद्देश्य है कि पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। साथ ही चापाकल और अन्य जल स्रोतों की स्थिति पर नजर रखी जा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांका कुमारी के आदेश पर गठित इस कोषांग में छह कर्मियों को शामिल किया गया है। इनमें मो. तकी अशरफ, गौरव कुमार मिश्रा, करूणा निधि, फैज अख्तर, श्री रतन कुमार और सोनी कुमारी शामिल हैं। सभी कार्यपालक सहायक हैं। इन्हें प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को सौंपनी होगी।

डीएम के आदेश पर सभी प्रखंडों में तीन कार्यपालक सहायक या अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर निगरानी कोषांग बनाया गया है। ये कर्मी पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से फोन पर योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। रिपोर्ट में योजनाओं की स्थिति क्रियाशील या अक्रियाशील के रूप में दर्ज की जाएगी। हर दिन की रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को दी जाएगी। इसकी एक प्रति कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, मुंगेर को भेजी जाएगी। विभाग को निर्देश है कि रिपोर्ट में दर्ज निष्क्रिय योजनाओं को 72 घंटे के भीतर चालू कर रिपोर्ट वापस भेजें। इसकी एक प्रति उप विकास आयुक्त कार्यालय को भी भेजी जाएगी।

सप्ताह में तीन दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता शामिल होंगे। सभी प्रखंडों को दो दिन के भीतर निगरानी कोषांग की सूची उप विकास आयुक्त कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है। अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।