विशेष सर्वेक्षण कार्य में जिले को प्रथम चरण में द्वितीय स्थान प्राप्त
जिले के डीएम अलंकृता पांडे ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बंदोबस्त पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रविन्द्र कुमार भारती...

जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रविन्द्र कुमार भारती सहित अन्य कर्मियों को डीएम ने बधाई दी प्रथम चरण में घोसी, हुलासगंज, मोदनगंज एवं रतनी फरीदपुर अंचलों के 240 राजस्व ग्रामों में कार्य किया गया पूरा जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृत पांडे के नेतृत्व में जिला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। डीएम अलंकृता पाण्डेय ने इस सफलता के लिए जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रविन्द्र कुमार भारती सहित अन्य कर्मियों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत की सराहना की।
डीएम ने यह भी अपील किया कि प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर जिले को दोनों चरणों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाया जाए। प्रथम चरण के अंतर्गत घोसी, हुलासगंज, मोदनगंज एवं रतनी फरीदपुर अंचलों के 240 राजस्व ग्रामों में कार्य किया गया, जिसमें 100 प्रतिशत किस्तवार व खानापूरी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 212 ग्रामों में प्रारूप प्रकाशन (प्रपत्र-12) तथा 138 ग्रामों में अंतिम प्रकाशन (प्रपत्र-20) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। द्वितीय चरण में जहानाबाद सदर, काको एवं मखदुमपुर अंचलों के 328 राजस्व ग्रामों में कार्य चल रहा है। अब तक 70 प्रतिशत रैयतों द्वारा प्रपत्र-2 एवं प्रपत्र-3 (वंशावली) की स्वघोषणा प्राप्त हो चुकी है। ग्राम सीमा व त्रिसीमाना सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो चुका है और आगे किस्तवार का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। बंदोबस्त पदाधिकारी ने सभी रैयतों/भू-स्वामियों से अपील किया है कि वे सर्वेक्षण अमीनों को सम्बंधित भूमि अभिलेख उपलब्ध कराते हुए भरपूर सहयोग करें, जिससे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके और जिला अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण जिले के लिए गर्व का विषय है और राज्य स्तर पर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती है। फोटो- 14 मई जेहाना- 17 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट में राजस्व की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम अलंकृता पांडे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।