BJP Vows Strong Response to Pahalgam Attack Remembers Victims ‘हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP Vows Strong Response to Pahalgam Attack Remembers Victims

‘हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

दरभंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी ने पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शने की बात से इंकार किया। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पीएम मोदी कठोर जवाब देंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 30 April 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
‘हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

दरभंगा। पहलगाम हमले के दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कही। वे मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गये। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष प्रो. मन्ना ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश को इस परिस्थिति का दृढ़ता से सामना करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखदायी और अमानवीय है। बहुत से परिवार इससे आहत हुए हैं। पूरा देश इस घटना से दुखी है। भाजपा बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा। देश को उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी हमले का कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले से पूरा देश गुस्से में है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश को इस परिस्थिति का दृढ़ता से सामना करने की शक्ति मिले। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, मधुबनी के पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, जिला महामंत्री विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्र, राजेश रंजन, सुनील चौधरी, संगीता साह, सोनी पूर्वे, विकास चौधरी, जिला मंत्री बालेन्दु झा, सचिन जैन, रिंकी देवी, मीरा मेहता, विरेन्द्र कुमार महासेठ ,तनवीर हसन, मो. शब्बानी, विनोद सिंह यादव, मनोज झा, रजनीश झा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।