प्रजापति समन्वय समिति का 11वां अधिवेशन संपन्न, सुबोध पंडित बने जिला अध्यक्ष
प्रजापति समन्वय समिति का 11वां अधिवेशन संपन्न, सुबोध पंडित बने जिला अध्यक्षप्रजापति समन्वय समिति का 11वां अधिवेशन संपन्न, सुबोध पंडित बने जिला अध्यक्षप्रजापति समन्वय समिति का 11वां अधिवेशन संपन्न,...

प्रजापति समन्वय समिति का 11वां अधिवेशन संपन्न, सुबोध पंडित बने जिला अध्यक्ष नालंदा में प्रजापति समाज का बड़ा जमावड़ा, संगठन को और मजबूत बनाने की अपील संजीव कुमार निर्विरोध बने जिला सचिव, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प प्रजापति समाज की एकजुटता पर जोर, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा फोटो : प्रजापति: बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में रविवार को अधिवेशन में शामिल लोग। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के आईएमए हॉल में रविवार को बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति नालंदा का 11वां अधिवेशन सह जिला स्तरीय चुनाव आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश और जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए और मतदान के जरिए नए जिला अध्यक्ष का चुनाव किया। चुनाव परिणामों के अनुसार, सुबोध पंडित को प्रजापति समन्वय समिति, नालंदा का जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि, संजीव कुमार को निर्विरोध जिला सचिव घोषित किया गया। गौरतलब है कि संजीव कुमार इससे पहले प्रदेश समिति के चुनाव में प्रदेश महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ चुके थे। जिसमें, उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। संगठन की मजबूती और शिक्षा पर जोर: अधिवेशन में समाज के कई प्रमुख नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रमिला प्रजापति ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगों से संगठन को समय देने और इसे सशक्त बनाने की अपील की। प्रदेश समिति से सभी जिलों में छात्रावासों के निर्माण की मांग भी रखी गई। ताकि, समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। संगठन को मजबूत करने का संकल्प: इस अवसर पर प्रदेश पर्यवेक्षक प्रेम कुमार सुमन ने भी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दानी प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज अब एकजुट हो चुका है और अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए तैयार है। वहीं, प्रोफेसर कामेश्वर पंडित ने कहा कि यदि समाज इसी तरह संगठित और जागरूक रहा, तो बहुत जल्द प्रजापति समाज की आवाज सड़क से सदन तक पहुंचेगी। मौके पर मंगल पंडित, ललित गिरी, सुनील पंडित, प्रवेश पंडित, अवधेश पंडित, मोतीचंद पंडित, पिंकी प्रजापति, दिनेश पंडित, शंकर पंडित, ओमप्रकाश पंडित आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।