Hindi Newsबिहार न्यूज़American citizen arrested on Nepal border Police investigating where he went and whom met

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार; कहां-कहां गया, किस-किस से मिला, खंगाल रही पुलिस

नेपाल बॉर्डर के पास एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह टूरिस्ट बनकर काफी समय से भारत और नेपाल में रह रहा था।

Sudhir Kumar रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाताSat, 26 April 2025 02:49 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार; कहां-कहां गया, किस-किस से मिला, खंगाल रही पुलिस

भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन को पूर्वी चंपारण के गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़ हो गए हैं। आव्रजन ब्यूरो ने उसे हरैया पुलिस को सौंप दिया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। वह टूरिस्ट के रूप में भारत में भ्रमण कर रहा था। इस क्रम में वह उड़ीसा के भुवनेश्वर भी गया था।

आव्रजन ब्यूरो के डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि अमेरिकी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल में प्रवेश के लिए डिपार्चर क्लीयरेंस लेने के लिए बॉर्डर कार्यालय में पहुंचा। डिपार्चर क्लीयरेंस देते समय पाया गया कि उसका भारत में आने का स्टांप नहीं लगा है लेकिन रक्सौल आव्रजन कार्यालय का इंट्री रिफ्यूजल स्टाम्प 30 अक्टूबर 2024 का लगा था। संदेह होने पर उसके कागजातों की जांच की गयी। पाया गया कि वह टूरिस्ट वीजा पर एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहा था।

ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के खुलेंगे राज, संजीव मुखिया की 36 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर

एटान बेन का शहर पासपोर्ट नंबर ए 3613065 है। इसकी वैधता 30 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2033 और भारतीय टूरिस्ट वीजा का नंबर वीएल 7846464 है, जिसकी वैधता 8 सितंबर 2023 से 7 सितंबर 2033 तक है।

सूत्रों के अनुसार, कागजातों की जांच में पता चला कि अमेरिकी नागरिक वर्ष 2024 में दो बार में कुल 288 दिन रहकर 29 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से डिपार्चर लेकर नेपाल में प्रवेश कर गया था। 30 अक्टूबर 2024 को भारतीय आव्रजन कार्यालय रक्सौल में भारत जाने के लिए आया तो अधिकारियों ने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें:बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची का रेप किया, 2 लाख में मामला रफा-दफा करने की कोशिश

भारतीय वीजा नियम के अनुसार, कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय टूरिस्ट वीजा पर एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन ही रह सकता है। नियम का उल्लंघन करने पर उसे भारत में आने की अनुमति नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि आरोपी रिफ्यूजल के बाद भी गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:दोस्त की बीवी से इश्क जानलेवा हुआ, शादी से पहले निकला जनाजा

गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक को हरैया पुलिस को सौंप दिया गया है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वह इतने दिनों तक कहां और क्यों रहा? रिप्यूजल के बाद भी वह भारत में कैसे घुसा?

अगला लेखऐप पर पढ़ें