shani vakri saturn retrograde 2025 horoscope rashifal future predictions जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani vakri saturn retrograde 2025 horoscope rashifal future predictions

जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

shani vakri saturn retrograde 2025 : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन में वक्री हो जाएंगे। शनिदेव वक्री होकर कुछ राशि वालों को शुभ फल देंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Shani Vakri Horoscope : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन में वक्री हो जाएंगे। शनिदेव वक्री होकर कुछ राशि वालों को शुभ फल देंगे। आइए जानते हैं, शनि के वक्री होने से किन राशि वालों को होगा फायदा-

मेष राशि : वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि : धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला राशि : जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी-कारोबार में तरक्की होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव