मेष राशिफल 19 जून 2025: धन दरवाजे पर देगा दस्तक, पुराना निवेश दिलाएगा अच्छा रिटर्न
Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 19 June 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Aries Horoscope Today 19 June 2025, आज का मेष राशिफल: लव अफेयर में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आज हल कर लेंगे। नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं, जो आपको बिजी भी रखेंगी। सुनिश्चित करें कि आप समझदारी से फाइनेंस की प्लानिंग बनाएं। अपने सेहत पर नजर रखें।
मेष लव राशिफल- लव अफेयर में आज परेशानी आ सकती हैं। लवर जिद्दी हो सकता है और यह हंगामा खड़ा कर सकता है, खासकर जब आप मौज-मस्ती कर रहे हों। आपको यहां धैर्य रखने की जरूरत है और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आप अपना आपा नहीं खोएं। कुछ रिलेशनशिप टॉक्सिक भी हो सकते हैं और मेष राशि की महिला जातक लव अफेयर से बाहर आना पसंद कर सकती हैं। दिन का दूसरा भाग लवर को फैमिली से मिलवाने के लिए शुभ है। एक्स लवर के साथ पुनर्मिलन होगा जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों असर हो सकते हैं।
मेष करियर राशिफल- जिन लोगों के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं उन्हें आज मीटिंग और फैसला लेने में ज्यादा घंटे बिताने पड़ सकते हैं। आपको अपने कलीग और सीनियर्स के साथ हेल्दी रिश्ते संबंध बनाने की सलाह दी जाती है। इंटरनेशनल क्लाइंट के साथ डील करते समय आपका पॉजिटिव एटीट्यूड आपको कॉन्टैक्ट जीतने में सफल होने में मदद करेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बिना किसी परेशानी के पास हो सकते हैं। ट्रेडर्स, बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर अपनी कमाई में पॉजिटिव रिजल्ट देखकर खुश होंगे।
मेष आर्थिक राशिफल- धन आज दरवाजे पर दस्तक देगा। पुराना निवेश दिन के दूसरे भाग में अच्छा रिटर्न दिला सकता है। किसी फ्रेंड या रिश्तेदार को बड़ी रकम उधार नहीं दें, क्योंकि आपको रकम वापस पाने में परेशानी होगी। लंबे समय से पेंडिंग धन का पेमेंट हो जाएगा, जबकि आप दान में धन भी दान कर सकते हैं। एंटरप्रेन्योर नई डील पर साइन करेंगे और इससे व्यापार विस्तार के लिए धन का अच्छा प्रवाह सुनिश्चित होगा।
मेष सेहत राशिफल- सेहत पर नजर रखें, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आपको कार्डियक से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं और कुछ बड़े-बुजुर्ग गीले फर्श पर फिसल सकते हैं। महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी परेशानियों की शिकायत हो सकती है जबकि सांस लेने से जुड़ी परेशानी भी हो सकती हैं। कुछ बच्चों की स्किन पर रैशेज भी हो सकते हैं। अगर आप स्मोकिंग छोड़ने के इच्छुक हैं तो आज यह आदत छोड़ने का सबसे अच्छा समय है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)