Eid-ul-Azha Celebrations Muslim Community Unites in Prayer and Sacrifice हर्षोल्लास से मनाया ईद अजहा का त्योहार, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsEid-ul-Azha Celebrations Muslim Community Unites in Prayer and Sacrifice

हर्षोल्लास से मनाया ईद अजहा का त्योहार

नई टिहरी,संवाददाता। ईद अजहा के त्योहार को मुस्लिम समुदाय के लिए हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली

Sat, 7 June 2025 05:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share
हर्षोल्लास से मनाया ईद अजहा का त्योहार

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगी। शनिवार सुबह 8:30 बजे बौराड़ी ईदगाह में ईद की नमाज इमाम मौलाना मोहम्मद असजद शमसी ने अदा करवाई। कहा की हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को बहुत प्यार करते थे। एक दिन हजरत इब्राहिम को ख्वाब आया कि अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कीजिएगा। ये अल्लाह का हुक्म था और हजरत इब्राहिम ने अपने प्यारे बेटे को कुर्बान करने का फैसला लिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली,जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल शफीक,सचिव मोहम्मद परवेज,अबरार अहमद,असगर अली,तौफीक अहमद,मुर्तजा बेग,आबिद बेग,फिरोज खान,नईम अहमद,रोशन बेग,मुनव्वर हसन,हाजी महमूद हसन,शकील अहमद,अब्दुल इरशाद,अब्दुल सलाम,अब्दुल वकार, बेग,फरीद खान,असद आलम,सरताज अली,साजिद रहमान आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।