बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली के नयारघाटी में बीते गुरुवार सुबह से हो रही बारिश थमने का नाम नही ले रही है। बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश से जनजीवन

नगर पंचायत सतपुली के नयारघाटी में बीते गुरुवार सुबह से हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर निर्माण कार्य के चलते मिट्टी बहने से फिसलन हो गई है। जिससे दुपहिया वाहन समेत लोगों का चलना दूभर हो गया है। बारिश से बाज़ार में लोगों की चहल कदमी कम दिखाई पड़ी। बारिश से कोटद्वार-सतपुली राजमार्ग, बांघाट, देवप्रयाग व दुधारखाल मोटरमार्ग में मिट्टी बहने से फिसलन हो गई है। सड़कों पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों से खतरा बना हुआ है। एकेश्वर मोटरमार्ग के सड़कों पर बने पुस्तों में दरारें आ गई हैं। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन और लोगों को खाशी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।