Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather update after mahashivratri weather will change again new western disturbance is coming rain alert

UP Weather Update: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर बदलेगा मौसम, आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ

  • विक्षोभ कमजोर होने के कारण इनके गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 से गिरकर 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा 13 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है। हवा की गति औसत 03.2 किमी प्रति घंटा रही।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, हिन्‍दुस्‍तान, कानपुर/ आगराSun, 23 Feb 2025 08:48 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather Update: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर बदलेगा मौसम, आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ

UP Weather Update: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभों के चलते यूपी के विभिन्‍न जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कानपुर में शनिवार को दिन का पारा 03.2 डिग्री कम हो गया। सुबह उत्तर पश्चिमी और फिर दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई। अब नए पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार है। 27 से 28 के बीच बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विक्षोभ कमजोर होने के कारण इनके गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 से गिरकर 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा 13 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। यह भी सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है। हवा की गति औसत 03.2 किमी प्रति घंटा रही। सीएसए और भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी।

ये भी पढ़ें:होली आते ही मिलावटखोरी शुरू, फूड सिक्‍योरिटी टीम का सुबह-सुबह बस स्‍टैंड पर धावा

सोमवार से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अभी तो बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन 27-28 फरवरी के करीब बारिश के आसार हैं। अभी पुराने विक्षोभ का असर मैदानों में दिखेगा, इसके बाद नए विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:सैनिक स्कूल में 2 दर्जन से अधिक छात्र बीमार, डॉक्‍टरों की टीम पहुंची; लिए नमूने

सर्द हवाओं से फिर गिरा तापमान, बढ़ गई गलन

वहीं, ताजनगरी आगरा में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के बाद पहले तापमान में गिरावट आई और बाद में बढ़ोत्तरी हुई। अब सर्द हवाओं ने पारे को फिर कम कर दिया है। साथ में गलन का स्तर भी बढ़ गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम होकर 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। निचला तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

आज और आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी से 26 फरवरी तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। 27 और 28 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रहने की संभावना है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें