UP Aligarh Sunni Central Waqf board Stricts Instructions to demolish Illegal possession near Jama Masjid अलीगढ़ में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सख्ती, जामा मस्जिद से अवैध कब्जे हटवाने के आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Sunni Central Waqf board Stricts Instructions to demolish Illegal possession near Jama Masjid

अलीगढ़ में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सख्ती, जामा मस्जिद से अवैध कब्जे हटवाने के आदेश

जामा मस्जिद से अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। वक्फ बोर्ड ने डीएम अलीगढ़ व अपर सर्वे आयुक्त को सात मई 2025 को आदेश जारी किया है। जबकि जामा मस्जिद के मुतवल्ली का कहना है कि यहां पर कोई अवैध कब्जा नहीं है।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़Wed, 14 May 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
अलीगढ़ में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सख्ती, जामा मस्जिद से अवैध कब्जे हटवाने के आदेश

जामा मस्जिद से अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। वक्फ बोर्ड ने डीएम अलीगढ़ व अपर सर्वे आयुक्त को सात मई 2025 को आदेश जारी किया है। जबकि जामा मस्जिद के मुतवल्ली का कहना है कि यहां पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता पंडित केशव देव ने जमा मस्जिद में अवैध कब्जे को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को शिकायत की। इसके बाद शासन में शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत की। पंडित केशव देव ने शिकायत की है कि जामा मस्जिद ऊपर कोट पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है।

पांच अप्रैल को पोर्टल पर शिकायत की गई थी। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शिकायत पर की गई कार्रवाई से आवेदक संतुष्ट नहीं है। इसलिए जामा मस्जिद ऊपरकोट पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल हटवाए जाने के लिए कार्रवाई करें। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने शिकायती नंबर सहित डीएम अलीगढ़ व अपर सर्वे वक्फ आयुक्त को सात मई 2025 को मामले में तत्काल कार्रवाई करने को आदेश दिया है। ताकि शिकायत का निस्तारण किया जा सके।

ये भी पढ़ें:ड्यूटी पर निकले जवान, ट्रेन में बेरुखी पर यात्रियों ने एसी कोच में दिलवाई सीट

दबंगई से कर रखे हैं परिसर में कब्जे

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने आरोप लगाया है कि जामा मस्जिद में करीब 50 से 60 लोगों ने दंबगई से कब्जा कर रखा है। विद्युत विभाग की ओर से 45 कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत विभाग की ओर से सूची दी गई थी। इसकी आड़ में 60 से 70 लोगों ने कब्जा कर रखा है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अलीगढ़ जिला प्रशासन को स्पष्ट आदेश कार्रवाई के लिए दिए है। प्रशासन को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध कब्जेदारों को हटाया जाना चाहिए।

जामा मस्जिद पर कोई अवैध कब्जा नहीं

जामा मस्जिद के मुतवल्ली सूफियान ने बताया कि यहां पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। जो दुकानदार हैं वह लंबे अरसे से काम कर रहे हैं। सभी दुकानदार किराया जमा करते हैं। जामा मस्जिद अलीगढ़ की धरोहर है। इस तरह के आरोप किसी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल पर नहीं लगाने चाहिए। किसी को लगता है कि यहां पर अवैध कब्जा है तो जांच करा लें। यहां पर मोअज्जि लोगों के बयान दर्ज करा लें।