Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsHonor Ceremony for Top 10 Schools in Sonbhadra District Scheduled for May 16
प्रधानाचार्यों का सम्मान 16 को
Sonbhadra News - सोनभद्र जनपद के यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2022 से 2025 तक की टॉपटेन सूची में शामिल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 16 मई को राबर्ट्सगंज के डायट परिसर में सम्मानित किया जाएगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 14 May 2025 05:39 PM

केकराही। जनपद सोनभद्र के यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के वर्ष 2022 से 2025 तक के टॉपटेन सूची में शामिल होने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह राबर्ट्सगंज के डायट परिसर में 16 मई को होगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी बीएन सिंह करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी डा विनोद कुमार राय होंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।