Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़suspicious death of bjp leader in sonbhadra dead body found in bushes family members fear murder

सोनभद्र में भाजपा नेता की संदिग्‍ध मौत, झाड़ियों में मिली लाश; घरवालों ने जताई हत्‍या की आशंका

  • सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव के पास सड़क किनारे झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजयुमो नेता का शव पाया गया। बाइक उनके ऊपर गिरी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, सोनभद्रMon, 10 Feb 2025 08:41 AM
share Share
Follow Us on
सोनभद्र में भाजपा नेता की संदिग्‍ध मौत, झाड़ियों में मिली लाश; घरवालों ने जताई हत्‍या की आशंका

Suspicious Death of BJP leader: उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव के पास सड़क किनारे झाड़ी में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भाजयुमो नेता का शव पाया गया। बाइक उनके ऊपर गिरी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 28 वर्षीय आलोक पांडेय पुत्र महेंद्र देव पांडेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य थे। शनिवार की सुबह 11 बजे वह राबर्ट्सगंज गए थे। रात में जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर फोन मिलाया तो वह बंद मिली, जिसके चलते रात भर परिजन परेशान रहे। इस बीच रविवार की सुबह बकवार गांव के पास पुलिया के नीचे झाड़ी में उनका शव मिला। बाइक उनके ऊपर गिरी हुई थी। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:हुक्‍का बार गैंगरेप केस: किशोरियों से देह व्‍यापार कराने वाली रेशमा गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए मामले की जानकारी परिजनों को दी। भाजयुमो नेता के सिर में चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटना मानते हुए शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। परिजनों ने आलोक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी समेत कई नेता पहुंच मामले की जानकारी ली। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:गुड न्‍यूज: गोरखपुर एयरपोर्ट और जंक्शन के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन

पांच दिन से लापता युवक का धंधरौल बांध में मिली लाश

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धंधरौल बांध में रविवार सुबह पांच दिन से लापता युवक का शव उतराया मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तुरती गांव निवासी 26 वर्षीय विशाल बियार पुत्र रामप्रसाद, पांच फरवरी को घर से निकला था, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन अपने नाते रिश्तेदारी में काफी किया। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका। काफी ढूढने के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने सात फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस भी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार की सुबह धंधरौल बांध में शव उतराया हुआ मिला। जिसके बाद मछुआरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान विशाल के रूप में की। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें