Honoring Excellence Sultapur Gaurav Samman Ceremony Celebrates 51 Distinguished Individuals कटका में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsHonoring Excellence Sultapur Gaurav Samman Ceremony Celebrates 51 Distinguished Individuals

कटका में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Sultanpur News - गोसाईगंज में भगवान परशुराम एकता समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 51 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को 'सुल्तानपुर गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 29 April 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
कटका में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गोसाईगंज,संवाददाता। अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति की ओर से मंगलवार को कटका बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह, शरबत वितरण व हवन पूजन का आयोजन किया गया। यहां जिले के 51 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ‘सुल्तानपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण मिश्र ने की, जबकि संचालन सर्वेश कांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समिति के जिलाध्यक्ष पंडित ऋषभदेव शुक्ला ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और अष्टचिरंजीवियों में से एक माने जाते हैं। महर्षि वेदव्यास, हनुमान, विभीषण, राजा बलि, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय और अश्वत्थामा की तरह भगवान परशुराम भी कलयुग तक अमर माने जाते हैं।

कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए दृढ़ संकल्प और सच्चाई का प्रतीक है। जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने भगवान परशुराम के संघर्षमय जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. डीएस मिश्रा उपस्थित रहे। जिला मंत्री शशांक मिश्रा ने सभी आगंतुकों और सम्मानित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकुमार मिश्र, कांति सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत मिश्र, एडवोकेट प्रतीक दुबे, अभिषेक त्रिपाठी, शीतला प्रसाद पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, और शंभूनाथ पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।