ट्रेनें लेट, गर्मी में यात्री हो रहे परेशान
Moradabad News - मुरादाबाद में ट्रैक मरम्मत और ऑटोमेटिक सिगनलिंग के दावे यात्रियों के लिए समस्या बन गए हैं। रविवार को गर्मी में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, जैसे शहीद...

मुरादाबाद। ट्रैक मरम्मत और ऑटोमेटिक सिगनलिंग असरदार बनाने के रेल प्रबंधन के दावे यात्रियों पर भारी पड़ रहे हैं। रविवार को अधखिली धूप में गर्मी परवान चढ़ी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ रहा है। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें घंटों विलम्ब से चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों का बुरा हाल है। पंजाब की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि जोधपुर वीकली एक्सप्रेस भी 6:15 की जगह 7:15 बजे आई। भटिंडा स्पेशल एक्सप्रेस का बुरा हाल रहा। यह गाड़ी करीब चार घंटे की देरी से पहुंची, इसे यहां सुबह 8:00 बजे आना था जबकि, सद्भावना एक्सप्रेस के यात्रियों को 1 घंटे इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली स्पेशल सुबह 6:57 पर आने वाली थी जो 10:09 पर पहुंची। आनंद विहार स्पेशल का भी यही हाल रहा है। रात में 12:15 पर आने वाली ट्रेन सुबह के 7:10 पर पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस 7:35 की जगह 8:43 पर आई और दुर्गियाना एक्सप्रेस के यात्रियों को सवा घंटे इंतजार करना पड़ा। दिल्ली दिशा की ओर आने वाली श्रमजीवी का इंतजार भारी पड़ा। यह ट्रेन रात में 1:22 पर आने वाली थी जो सुबह 5:44 पर पहुंची। हिमगिरी एक्सप्रेस दिन के 3:30 पर आएगी। इस ट्रेन का यहां समय 12:57 है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी 3:45 घंटे की देरी से पहुंचेगी। साबरमती साप्ताहिक 2:55 की जगह पर 3:22 पर आएगी। पद्मावत के यात्रियों को भी करीब 1 घंटे इंतजार करना पड़ेगा। भटिंडा स्पेशल को सुबह 8:00 बजे आना था। यह गाड़ी चार घंटे की देरी से चली और 12:02 पर मुरादाबाद पहुंची। अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस दिन के 3:55 की जगह पर शाम के 5:56 पर आएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशांक शेखर उपाध्याय का कहना है कि दिल्ली- कोलकाता रेल खंड में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक संबंधी कार्य हो रहा है। गोरखपुर क्षेत्र में कोई स्टेशनों पर कॉशन में ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इस वजह से ट्रेनें प्रभावित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।