Conflict Among Pilgrims at Hemkund Trek Leads to Police Intervention चार तीर्थ यात्रियों का चालान किया, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsConflict Among Pilgrims at Hemkund Trek Leads to Police Intervention

चार तीर्थ यात्रियों का चालान किया

हेमकुंड यात्रा के दौरान घांगरिया में कुछ यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन यात्रियों ने नहीं माना। चार यात्रियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान...

Sun, 8 June 2025 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चमोली
share
चार तीर्थ यात्रियों का चालान किया

हेमकुंड की यात्रा में आये कुछ यात्रियों में किसी बात को लेकर हेमकुंड यात्रा के अंतिम विश्राम पडाव घांगरिया में लड़ाई झगड़ा हो गया। मामला शान्त करने पहुंची पुलिस की टीम की भी जब आपस में झगड़ रहे यात्रियों ने एक न सुनी तो पुलिस टीम आपस में झगड़ रहे इन यात्रियों को घांगरिया पुलिस चौकी ले आयी जहां पर पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने व मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। थाना प्रभासरी घांगरिया अमनदीप सिंह ने बताया कि हेमकुंड की यात्रा में प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं ऐसे में शान्ति एवं काननू व्यवस्था बनी रहे इसे लेकर आपस में झगड़ रहे दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

बताया कि यदि अब इन लोगों ने शान्ति भंग का प्रयास किया तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि हेमकुंड यात्री सुखजिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी पटियाला ,जसनप्रीत पुत्र सुखजिंदर निवासी पटियाला ,राजेंद्र सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी पटियाला, प्रिंस सिंह पुत्र राजेंदर सिंह निवासी पटियाला का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।