Grand Celebration of Lord Parshuram Jayanti with Rituals and Processions परशुराम जयंती पर ब्रह्म समाज की एकता पर बल, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGrand Celebration of Lord Parshuram Jayanti with Rituals and Processions

परशुराम जयंती पर ब्रह्म समाज की एकता पर बल

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी को सम्मानित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 1 May 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
परशुराम जयंती पर ब्रह्म समाज की एकता पर बल

लखीमपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिव कालोनी, बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका गोला के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला रिंकू रहे। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी को संस्था की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज की एकता और जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ल, संस्थापक राघव राम तिवारी, संरक्षक बृज लाल मिश्रा, दयानंद शुक्ला कोषाध्यक्ष के आर पाण्डेय, मंत्री राजेश शुक्ला, नवीन पाण्डेय, संगठन मंत्री अभिषेक अवस्थी, शिशिर अवस्थी एवं रामनारायण दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मनमोहन तिवारी ने किया। धौरहरा। रामनवमी मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। भगवान परशुराम के चित्र पर अक्षत पुष्प अर्पित किए। विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, प्रमोद तिवारी, रमाकांत अवस्थी, भगवती प्रसाद शुक्ल, रामकुमार शर्मा, कैलाश नारायण मिश्र, केके पाण्डेय, सुरेन्द्र दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पूजा अर्चना कर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव फोटो---28-- श्रीमती चंद्रकला आश्रम में हुआ कार्यक्रम गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूजन-अर्चन के साथ मनाया गया। देवकली तीर्थ के श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं गुरुकुल विद्यापीठ के महन्त प्रमोद जी महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य सुधीर मिश्र, आचार्य देवेन्द्र तिवारी गुरुकुल के वटुक ब्रह्मचारियों,आश्रमवासियों ने पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। जिसमें प्रमुख रूप से सुत्तन त्रिवेदी,अतुल गुप्ता, बृजेश कुमार मिश्र,रमाकांत शास्त्री, सर्वेश शुक्ला,संतोष अवस्थी,मुनेन्द्र त्रिपाठी,आचार्य संजय मिश्रा विश्व हिन्दू परिषद ,अभय कुमार शुक्ला, संदीप मिश्रा ने पूजन,अर्चन किया और भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम से अपने देश के समृध्दि के लिए आशीर्वाद मांगा। धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, निकाली गई भव्य रैली फोटो--29--सिद्धेश्वरी देवी आश्रम में निकाली गई परशुराम जयंती पर कार्यक्रम मैगलगंज। सिद्धेश्वरी देवी आश्रम में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। पूजन के बाद गगनभेदी नारों के साथ एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। रैली सिद्धेश्वरी देवी आश्रम से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मढिया घाट स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन किया गया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैगलगंज पुलिस मुस्तैद रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व सुव्यवस्था बनी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।