Grand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti with Procession in Sarai Akil भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा सरायअकिल कस्बा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti with Procession in Sarai Akil

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा सरायअकिल कस्बा

Kausambi News - सरायअकिल में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज परिसर में पूजन-अर्चन के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शामिल हुए, और पूरे कस्बे...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 30 April 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा सरायअकिल कस्बा

सरायअकिल करन चौराहा स्थित अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज परिसर में मंगलवार को भगवान परशुराम का भक्तों द्वारा धूमधाम से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद पूरे कस्बे में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भगवान परशुराम के जयकारों से गुंज उठा। मंगलवार को करन चौराहा स्थित अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज परिसर में भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय एकता परिषद के संस्थापक जुगुल किशोर तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित क़र पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान परशुराम की विशाल शोभा बाजे-गाजे के साथ रथ व घुड़सवारों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा करन चौराहा से चलकर मौलवी गंज, रामलीला मैदान, चावल मंडी बुद्धपुरी से सब्जी मंडी, भगौतीगंज होते हुए पुन: एदिलपुरी डिग्री कालेज में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान सरायअकिल कस्बा भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वल्पाहार, जलपान की व्यवस्था कर रखा था। इस यात्रा को सफल रूप से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी चायल सतेंद्र तिवारी, सराय अकिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर पिन्टू द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेवादा प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडेय, वैभव करवरिया, बद्री विशाल त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, नीतीश मिश्र, आकाश मिश्र, मंगलकरण पाण्डेय, राहुल मिश्र, राकेश द्विवेदी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, मनोज द्विवेदी, अनूप मिश्र, प्रेमू मिश्र, दीपक त्रिपाठी, विष्णु मिश्र, रिंकू शर्मा, विजय शंकर सिंह, अश्वनी तिवारी, सोमदत्त मिश्र, विनोद दुबे, सोनू तिवारी, अमरेश मिश्र, राकेश द्विवेदी आदि हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।