सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा जमकर कर रहे ओवर लोडिंग
Kannauj News - गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के रोक के आदेशों के बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर

गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के रोक के आदेशों के बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बिना नंबर के ई रिक्शा पर ओवर लोडिंग भी जम कर की जा रही है। ई रिक्शा चेकिंग के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इससे उनकी मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शासन ने एक अप्रैल से अवैध ई रिक्शा चेकिंग अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के नाम पर खानापूरी की। इस कारण बिना रजिस्ट्रेशन व कंडम ई रिक्शा अभी भी सड़कों पर फराटे भर रहे हैं। पिछले महीने ई रिक्शा पलटने से कई हादसे भी हो चुके हैं।
इसके बाद भी कोतवाली व यातायात पुलिस ई रिक्शा चालकों की मनमानी के प्रति अनदेखी वरत रही है। नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी ओवर लोडिंग करके ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके अवैध ई रिक्शा संचालन पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिससे आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इस संबंध में टीएसआई अरशद अली का कहना है कि चेकिंग के दौरान अवैध रिक्शा मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। हाल में ई-रिक्शा से हुए प्रमुख हादसे - 7 फरवरी तेराजाकेट जीटी रोड पर कार व ई रिक्शा की टक्कर में छह लोग घायल, एक महिला की मौत। - 12 अप्रैल को ग्राम कुंडरी पुरवा के समीप ई रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत। - 15 अप्रैल ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल। - 17 अप्रेल ग्राम बनियानी के समीप ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।