Monsoon Set to Activate in Gonda District Relief from Heatwave Expected आसमान में बादल छाने से मिली गर्मी से राहत, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsMonsoon Set to Activate in Gonda District Relief from Heatwave Expected

आसमान में बादल छाने से मिली गर्मी से राहत

Gonda News - गोंडा में अगले दो-तीन दिनों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बीते 36 घंटों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून जिले को कवर कर सकता है और बारिश की गतिविधियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 18 June 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
आसमान में बादल छाने से मिली गर्मी से राहत

गोण्डा, संवाददाता। मानसून अगले दो-तीन दिनों में मण्डल के जिलों पर सक्रिय हो सकता है। बीते 36 घंटों में बारिश की गतिविधियों और मौसम में बदलाव से राहत मिली है। बुधवार को सुबह बारिश के बाद पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। शहर के कुछ हिस्सा में बारिश तो कुछ हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते 48 घंटों में जिले में बारिश की गतिविधियों से हीटवेव्स की संभावना खत्म हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जल्द ही मण्डल के जिलों को कवर कर सकता है।

देश के अलग-अलग हिस्सों पर बने मौसमी सिस्टम मानसून को आगे बढने के लिए परिस्थतियां अनुकूल बना रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून जिले पर भी सक्रिय हो सकता है। जिसके साथ ही जिले में बारिश की गतिविधियों के जारी रहने की संभावना भी जताई है। वहीं बुधवार को सुबह हल्की बारिश के बाद बारिश की गतिविधियां नहीं हुई, आसमान पर बादल जरुर देखे गए। अलबत्ता लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली रही। भीषण गर्मी की विदाई: मानसून के आगमन की खबर के साथ ही अब भीषण गर्मी की विदाई तय मानी जा रही है। मानसून सीजन में धूप से गर्मी तो होगी लेकिन भीषण गर्मी खास कर लू चलने जैसे हालात बनने की संभावनाएं कम होगी। आज के लिए आरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने गुरुवार को जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। किसान बेसब्री से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीते 48 घंटो में जिले में खण्ड वर्षा और कुछ अच्छे स्पैल भी देखने को मिले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।