घूंघट में पहुंची युवती ने दुल्हन के हाथ में थमाए कागजात, लड़की वालों ने दूसरे से कराई शादी, देखता रह गया दूल्हा
बागपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में एक युवती कोर्ट मैरिज का कागज लेकर पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताने लगी। उधर, हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दूल्हे और परिजनों को बंधक बना लिया। साथ ही एक अन्य युवक के साथ दुल्हन की शादी करा दी।
शादियों का सीजन चल रहा है। लेकिन आए दिन शादी समारोह में बवाल की भी खबर सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ मामला बागपत से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में तब हड़कंप मच गया। जब घूंघट में एक युवती कोर्ट मैरिज के कागजात लेकर पहुंची और दूल्हे को अपना पति बताया। इसके बाद घंटों चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दूल्हे और उसक परिजनों को बंधक बना लिया। आखिर मे शादी का खर्च लेकर उन्हें छोड़ा गया। साथ ही उसी मंडप में अन्य युवक से दुल्हन की शादी करा दी गई।
ये घटना अमीनगर सराय चौकी क्षेत्र का है। एक गांव में बुधवार सुबह हरियाणा के जींद से एक बारात आनी थी। बारात की बस, घोडा-बग्गी और बेंडबाजे वाले रास्ते में ही थे और दूल्हे की कार उनसे पहले विवाह स्थल पर पहुंच गई थी। उसी समय हरियाणा की ही एक युवती ने खुद को दूल्हा बने युवक की पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने जब युवती से हंगामे का कारण पूछा तो उसने दूल्हे के साथ दो साल पहले कोर्ट मैरिज होना बताया। युवती की बात और कोर्ट मैरिज के सबूत देखकर लड़की पक्ष वालों ने हंगामा कर दिया और दूल्हे व उसकी कार में आई बहन समेत कई लोगों को बंधक बना लिया गया।
फोन करके गांव में पहुंचे वाली बारात की बस को दूल्हे पक्ष ने रास्ते से ही वापस करा दिया। शादी में आया बैंड, बग्गी भी वापस चली गई। हंगामे को देखकर गांव के सम्मानित लोगो ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया। जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के अब तक के खर्चे के तीन लाख रुपए लोटाए गए तब जाकर दूल्हे सहित अन्य लोगों को छोड़ा गया। बाद में लडकी पक्ष के लोगों ने शादी समारोह में आये गन्नौर के पास दुटैडी गांव के युवक से उसी मंडप में दुल्हन बनी युवती की शादी कर दी।