Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bride made groom wait ran away to field with her lover did big deed before taking seven vows

दूल्हे को कराया इंतजार, प्रेमी संग खेत पर भागी दुल्हन, सात फेरों से पहले कर डाला बड़ा कारनामा

  • पीलीभीत में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरखेड़ा, पीलीभीतTue, 4 Feb 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
दूल्हे को कराया इंतजार, प्रेमी संग खेत पर भागी दुल्हन, सात फेरों से पहले कर डाला बड़ा कारनामा

यूपी के पीलीभीत में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें:रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं PCS महिला अधिकारी, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

सूचना पुलिस को दी गई तो बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मुकेश शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती के बयानों के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिजली विभाग ने की छंटनी, नौकरी जाने के बाद संविदा कर्मी ने चुना मौत का रास्ता

कौशांबी में बुआ-भतीजी प्रेमियों के साथ फरार

कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि कौशाम्बी इलाके के दो युवकों ने उसकी 15 वर्षीय बेटी व 16 वर्षीय नंद को प्रेम जाल में फंसा लिया था। दो फरवरी को आरोपी युवकों ने फोन कर किशोरियों को गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद साथ लेकर फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों और किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें