BJP worker murdered Hardoi by slitting his throat stabbing his stomach with knives body found in sugarcane field हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या, चाकुओं से पेट भी गोदा; गन्ने के खते में मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsBJP worker murdered Hardoi by slitting his throat stabbing his stomach with knives body found in sugarcane field

हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या, चाकुओं से पेट भी गोदा; गन्ने के खते में मिला शव

रदोई जिले के शाहाबाद में चचेरे बहनोई के घर कौहरिया जाने की बात कहकर घर से निकले भाजपा कार्यकर्ता रामपाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चाकू घोंपने के निशान मिले।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शाहाबाद (हरदोई)Wed, 14 May 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या, चाकुओं से पेट भी गोदा; गन्ने के खते में मिला शव

यूपी के हरदोई जिले के शाहाबाद में चचेरे बहनोई के घर कौहरिया जाने की बात कहकर घर से निकले भाजपा कार्यकर्ता रामपाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चाकू घोंपने के निशान मिले। गन्ने के खेत में शव फेंक कातिल भाग निकले। पत्नी ने दो लोगों पर आशंका जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अब्दुल्लापुर गांव निवासी 46 वर्षीय रामपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घर पर कालीन बुनाई का काम करते थे। रामपाल की पत्नी रामकांती ने बताया कि सोमवार को उनके पति बहनोई कौहरिया निवासी रतीराम के घर गए थे। रतिराम मंगलवार दोपहर उन्हें घर छोड़ने आ रहे थे। रामपाल नशे में होने के कारण कौहरिया गांव निवासी सुरेश के खेत पर पड़े छप्पर के नीचे रुक गए। यहां सुरेश और नन्हे पहले से मौजूद थे। दोनों रतिराम के विरोधी हैं। रतिराम ने रुकने को मना किया पर वह नहीं मानें। इसके बाद रतिराम घर चले गए। रामपाल जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

बुधवार को पता चला कि उनका शव कौहरिया गांव के बाहर गन्ने के खेत पर पड़ा है। रामकांती के मुताबिक, रामपाल के पेट में चाकू के निशान थे। गर्दन कटी और हाथ-पैरों में भी चोट के निशान थे। उन्होंने गांव के नन्हे और सुरेश पर हत्या करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों नामजदों की तलाश की जा रही है। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने बताया कि रामपाल भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। जल्द ही पुलिस कप्तान से मिलकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।