सात फेरों से पहले दूल्हे ने कही ऐसी बात, लड़की के पिता ने पकड़ लिया माथा, दुल्हन ने भी सुनाया फैसला
- लखनऊ में हुई एक शादी में दूल्हे के कारण खासा बवाल हो गया। सात फेरे से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनते ही लड़की के पिता के हाथ-पांव फूल गए। वह माथा पकड़ कर जमीन में बैठ गए और रोने लगे।

यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई एक शादी में दूल्हे के कारण खासा बवाल हो गया। सात फेरे से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनते ही लड़की के पिता के हाथ-पांव फूल गए। वह माथा पकड़ कर जमीन में बैठ गए और रोने लगे। पिता को रोता देखकर दुल्हन ने भी फैसला सुना दिया। दरअसल दूल्हे ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर दी। आखिरी वक्त पर की गई मांग को पूरा करना सम्भव नहीं था। दुल्हन के पिता ने मिन्नत करते हुए शादी की रस्में पूरी करने को कहा। यह बात वर पक्ष ने नहीं मानी। जयमाल के बाद फेरे के इंतजार में बैठी दुल्हन को दहेज की बात पता चली। तो वह बिफर पड़ी। दूल्हे और उसके परिवार को फटकारते हुए दुल्हन ने बारात लौटा दी।
बरावन कला निवासी किसान ने बेटी की शादी मुबारकपुर में तय की थी। दूल्हा फार्मा कम्पनी में काम करता है। गुरुवार को दुबग्गा कला स्थित नटबीर पैलेस में बारात पहुंची। ढोल नगाड़े की धुन पर बाराती नाचते हुए मैरिज हॉल में दाखिल हुए। व्यंजनों का लुत्फ उठाया। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने साथ में खाना खाया। पर, फेरे से चंद मिनट पहले ही दूल्हे ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये देने के लिए कहा। दूल्हे के शब्द सुन कर लड़की के पिता माथा पकड़ कर बैठ गए। कुछ समझ नहीं आया। हिम्मत जुटा कर वर के सामने हाथ जोड़ कर दुल्हन के पिता खड़े हो गए। बोले की मेरी हैसियत नहीं है, तुम भी जानते हो। फिर ऐसा क्यों कर रहे हो। बेटा मान जाओ। पर, दूल्हे ने लड़की के पिता की बात को नजरअंदाज कर मुंह मोड़ लिया।
ऐसे लोगों के घर नहीं जाउंगी, बारात वापस ले जाओ
सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे की मांग ने दुल्हन के सपने बिखेर दिए। पिता को रोते देख बेटी की आंख भर आई। दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी होना सम्भव नहीं था। ऐसे में दुल्हन ने ही शादी करने से मना करते हुए बारात लौटा दी। आरोप है कि कई बराती शराब पीकर आए थे। जिन्होंने वधू पक्ष से अभद्रता की।