Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws in Masouli ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsWoman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws in Masouli

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Barabanki News - मसौली की सुधा यादव ने ससुराल पक्ष द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। उनकी शादी 25 फरवरी 2020 को हुई थी, जिसमें 8 लाख रुपये खर्च किए गए थे। ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 30 April 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मसौली। ससुराल पक्ष से प्रताड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तब मसौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई। पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र मसौली के किन्हौली निवासी सुधा यादव पुत्री राम कुमार ने कहा कि मेरी शादी 25 फरवरी 2020 को थाना चिनहट के जाफर पुरवा जुग्गौर निवासी विकेश पुत्र रूपचंद के साथ हुई थी। दहेज में मोटरसाइकिल सहित करीब 8 लाख रुपए खर्च किये गए थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे और ससुर रूपचंद, सास गुड़िया, देवर अभिषेक व विवेक, देवरानी प्रीति पत्नी अभिषेक, जेठ संदीप कुमार प्रताड़ित करते रहते थे। उक्त प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मसौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।