Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Ayodhya Ram Mandir chief priest Satyendra Das condition deteriorates admitted after high blood pressure

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत नाजुक, पीजीआई में भर्ती

  • अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ गई। रविवार की देर शाम बिगड़ गई। हालत नाजुक है। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे सत्येंद्र दास का ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ जाने पर उन्हें भर्ती कराया गया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 Feb 2025 08:51 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत नाजुक, पीजीआई में भर्ती

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास की हालत नाजुक है। पीजीआई में भर्ती मुख्य पुजारी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। रविवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद अयोध्या एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने सत्येन्द्र दास की हालत गंभीर देखे पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार रात में ही मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास को एम्बुलेंस से लाकर पीजीआई में भर्ती कराया गया।

ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या है। पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती हैं। मुख्य पुजारी के साथ श्रीराम मंदिर के कई सहयोगी मौजूद हैं। पीजीआई प्रशासन के सोमवार सुबह जारी बयान के अनुसार मुख्य पुजारी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखे हुए है। सत्येंद्र दास 1991 से रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी हैं।

इससे पहले 15 अक्तूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। आचार्य सत्येंद्र ने भोजन करना छोड़ दिया। उन्हें बहुत ही कमजोरी हो गई थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। अब रविवार को फिर म मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री की हालत देर शाम बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके उन्हें लखनऊ लाया गया। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:जो राम को लाए,हम उनको लाएंगे;फैजाबाद में वोट डाल बोले राम मंदिर पुजारी
ये भी पढ़ें:मंदिर तोड़कर बनी मस्जिद में नमाज शरीयत के खिलाफ: आचार्य सत्येंद्र दास
अगला लेखऐप पर पढ़ें