तीन से चार आतंकी बैसरन घाटी में गोली चला रहे थे, बाकियों ने पूरी घाटी को घेर रखा था। डर के मारे कुछ लोग वॉशरूम में छिपे थे। आतंकियों ने उन्हें भी निकालकर गोली मार दी। एक गोली मेरे पति के बगल से निकल गई। बदहवास बेटी को हम लोग किसी तरह घसीटकर लाए।
महिला डॉक्टरों का मानना है कि मोटापे पर लगाम, देर से सोने-जागने की आदत में सुधार बहुत जरूरी है। कानपुर में ओब्स एंड गायनी और आईएसओपीएआरबी सोसाइटी की ओर से संयुक्त सेमिनार में अलग-अलग शहरों से आईं महिला डॉक्टरों का फोकस पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के बढ़ते मामलों को रोकने पर रहा।
पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान और साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया।
25 से 27 अप्रैल के बीच हुए विशेष अभियान में नेपाल सीमा से सटे कई जिलों में बड़ी तादाद में अतिक्रमण हटाए गए हैं। सरहद की बेशकीमती जमीन पर इन लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था, जिन्हें अब सरकार ने मुक्त कराने का अभियान छेड़ा है।
हाई कोर्ट ने कहा कि इंटरमीडिएट शिक्षा कानून की धारा 16(2) के अनुसार अधिनियम के प्रावधानों के उल्लघंन कर की गई कोई भी नियुक्ति शून्य होगी। राज्य सरकार का कहना था कि रिक्त पद पर प्रबंध समिति को याची की नियुक्ति का कानूनी अधिकार नहीं था। रिक्तियां केवल बोर्ड से की जानी थी।
अग्निशमन कर्मचारियों ने 3 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू किया। सहायक उप शिक्षा निदेशक अनुराग श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर आग लगने के कारणों की जांच करने की मांग की है। आग की वजह से 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी सशंकित हैं। उन्हें डर है कि कहीं भर्ती से जुड़े दस्तावेज भी जल न गए हों।
कानपुरवासियों को 24 से 48 घंटों में मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन, नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस भरी गर्मी हो सकती है। हीट इंडेक्स बढ़ जाएगा। इसमें कम तापमान होने के बावजूद गर्मी का अहसास अधिक होगा। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश का भी असर दिखाई देगा।
द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष ने एक लाख रुपये और अंगूठी की मांग कर दी। लड़की का पिता मांग पूरी नहीं कर पाया तो दूल्हा वहां से भाग निकला। फिर उसके घरवालों ने दुल्हन पक्ष से मारपीट की और बारात वापस ले गए।सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इस मारपीट में युवती को भी चोट लग गई।
45 से 65 साल के दंपतियों में तलाक के मामले बढ़े हैं। इसे ‘ग्रे डिवोर्स’ कहा जा रहा है। पहले यह चलन मेट्रो सिटीज में था। अब आगरा में भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम इसका मुख्य कारण है। आखिर क्या है ये एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उधर, बुलंदशहर में गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की मोटर चोरी करने वाले हापुड़ के शातिर बदमाशों के साथ गांव फकाना नहर के पास हुई मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है।