कैमूर जिले में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद गोलीबारी हुई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। बकि अन्य पांच लोग मारपीट में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मारपीट हुई।
अररिया जिले के पलासी इलाके में बदमाशों ने बरदबट्टा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल को गोली मार दी। हालांकि अभी तक हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हमला तब हुआ जब संतोष मंडल अपनी कार में बैठा था।
बिहार में शुक्रवार को तीसरे चरण में 1439 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले हुए दो चरणों की वोटिंग की गिनती पूरी कर ली गई है।
किशनगंज के एक पोलिंग बूथ पर गुरुवार को एक पीठासीन अधिकारी की अचानक मौत हो गई। उनकी ड्यूटी कोचाधामन प्रखंड के एक मतदान केंद्र पर लगी थी।
नालंदा जिले के तेलमर में पैक्स चुनाव से दो लोगों को गोली मार दी गई। मौजूदा पैक्स अध्यक्ष के बेटे पर फायरिंग का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस ने चुनावी रंजिश में गोलीबारी की बात से इनकार कर दिया है।
राज्य में पैक्स चुनाव के पहले चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान 1346 पैक्सों में प्रबंध कार्यकारिणी के पदों के लिए वोट डाले गए। इस दौरान पूर्वी चंपारण के तिनकोनी बूथ पर पुलिस से उपद्रवी उलझ गए, औरंगाबाद में दो पक्षों में झड़प औ मारपीट हुई।
पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना इलाके में पैक्स चुनाव के दौरान वोटिंग के लिए खड़े लोगों को इनोवा कार ने रौंद दिया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Bihar Pacs Election 2024: पहले चरण के मतदान के ठीक अगले दिन बुधवार (27 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होगा। 29 नवंबर को तीसरे, एक दिसंबर को चौथे और 3 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा। मतपत्र पांच रंगों में होंगे।
भभुआ जिले में बदमाशों ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सहित दो लोगों पर रविवार की रात चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें उसका साथी भी घायल हो गया। इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
बिहार प्राधिकार ने पैक्स चुनाव में मतदाता सूची में नाम में गड़बड़ी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसके तहत अगर जीवित व्यक्ति को मृतक की सूची में डाल दिया गया हो ऐसे मतदाता आधार कार्ड दिखाकर वोट कर सकते हैं। सत्यापित आधार पीठासीन पदाधिकारी के पास जमा करना होगा। दो अन्य व्यक्ति की गवाही भी होगी।