रोहतास जिले के नोखा में एक युवती की उसके आशिक ने हत्या कर दी। युवती का एक अन्य युवक से भी अफेयर चल रहा था। यह बात पहले प्रेमी को नागवार गुजरी। मृतका गर्भवती थी और उसके पेट में जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
पटना सिटी में रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है, दूसरा फरार है।
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में दो दिन से लापता एक किशोरी की बर्बरता से हत्या की गई। उसके पैरों में कीलें ठोक दी गईं। साथ ही शरीर पर कई जगहों पर जख्म भी दिए गए। उसके शव को नमक डालकर मिट्टी में गाड़ दिया गया।
पश्चिम चंपारण जिल के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर के पुजारी साधु दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव नदी और पास की झाड़ियों से मिला है।
कैमूर जिले के मोहनिया में पति की उसकी पत्नी के आशिक ने गोली मारकर हत्या करवा दी। आरोपी ने यूपी से 50 हजार रुपये देकर दो सुपारी किलर को हायर किया था।
नालंदा जिले के सिलवा में शादी से 12 दिन पहले दुल्हन और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। सनकी आशिक ने डबल मर्डर के बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की।
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से 3 दिन पहले 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किए गए छात्र की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को रामनगर से मिला।
बांका जिले के अमरपुर में एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति की 35 हजार रुपये देकर हत्या करवा दी। हत्यारे ने उसका सिर भी धड़ से अलग कर दिया।
बांका जिले के अमरपुर में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया और सिर धड़ से अलग कर लाश को फेंक दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में शुक्रवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बच्चों के सामने ही उसने वारदात को अंजाम दिया और फिर घर से भाग गया।