Z-प्लस सुरक्षा में अधिक कर्मी और संसाधन शामिल होते हैं, जबकि Z श्रेणी भी उच्च स्तरीय होती है, लेकिन इसमें थोड़े कम संसाधन होते हैं। इस तरह समीक्षा के बाद गुरशरण कौर की सुरक्षा को Z श्रेणी में बदला गया।
विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान करेगा और उनका चयन करेगा। ये वो पेशेवर होंगे जो अपने करियर के मध्य स्तर में हैं और जिन्होंने पेशेवर दुनिया में लगभग दस साल बिताए हैं।’’
बजट भाषण के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि बेंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर किया जाएगा।
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन पिछले साल दिसंबर में हुआ था। उनके निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने सरकार से उनके लिए एक स्मारक बनाने की मांग की थी।
अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को डिप्रोर्ट किए जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। जंजीरों और हथकड़ी में जकड़े भारतीयों का वीडियो और फोटो भी सामने आया है। अब इसको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।
मनमोहन सिंह के परिवार की ओर से ट्रस्ट बनाने का इंतजार सरकार की ओऱ से किया जा रहा है। इसके बाद आधिकारिक तौर पर जमीन का आवंटन होगा। सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट को सरकार की तरफ से 25 लाख रुपये की रकम भी दी जाएगी। इस राशि को स्मारक के निर्माण में खर्च किया जाएगा।
Budget 2025: मोरारजी देसाई ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे, जो पहले वित्त मंत्री रह चुके थे। उनके नाम सर्वाधिक 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय '9ए कोटला मार्ग' पर बनाया गया है। इस भवन में एक भव्य पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाया गया है जिसका नामकरण 'डॉक्टर मनमोहन सिंह पुस्तकालय' किया गया है।
मनमोहन सिंह को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि उनका स्मारक कहां बनेगा। पिछले दिनों खबर थी कि राष्ट्रीय स्मृति स्थल और विजय घाट का सर्वे किया गया है। इन्हीं में से किसी एक स्थान पर मनमोहन सिंह का स्मारक बनाया जाएगा। फिलहाल उनके परिवार से भी इस संबंध में विकल्प मांगा गया है।
शर्मिष्ठा ने कांग्रेस नेतृत्व की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह समय था जब पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए था।