पर्णब कुमार शॉ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं। बुधवार दोपहर को सीमा के पास किसानों की मदद करते समय अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पुलिस के वेश-भूषा में आए आतंकियों ने सैलानियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें एक नेपाली नागरिक समेत कुल 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। भारत ने इस घटना के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एक्शन से पाक तिलमिला उठा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया है। भारत ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा रद्द करने का भी ऐलान किया है।
182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल भी थी।
बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के जन संपर्क अधिकारी ने कहा कि सतर्कता और अत्यंत संयम बनाए रखते हुए ऐक्शन लिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने न्यूनतम क्षति सुनिश्चित करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
यूएन की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि पिछले साल अगस्त महीने में जब शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा था, तब सीमा पर शरण मांगने आए बांग्लादेशी हिंदुओं को बीएसएफ ने लौटा दिया।
उत्तरी 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार रात पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो लगते रहते हैं। मगर, इसमें सुरक्षा बलों को घसीटना, उनका अपमान करना गलत है।’
कंपनी कमांडर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) से संपर्क किया। इसके बाद शून्य रेखा (इंटरनेशनल बॉर्डर) पर एक बैठक की व्यवस्था की गई।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली है। इस भर्ती के माध्यम से बीएसएफ में कुल 275 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा।