राजस्थान में नाबालिगों का यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला, पूर्व पार्षद हाकीम निकला मास्टरमाइंड!
राजस्थान में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उन पर धर्म बदलने के लिए दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग लड़की ने कहा है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड एक पूर्व पार्षद है।

राजस्थान में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उन पर धर्म बदलने के लिए दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग लड़की ने अपने बयान में कहा है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड एक पूर्व पार्षद है। वह कहता था कि डरो नहीं, हम हर तरह से तुम लोगों की मदद करेंगे। साथ ही कहता था कि वह घर से भागने में भी हमारी मदद करेगा। पुलिस पूर्व पार्षद को थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है।
राजस्थान के ब्यावर जिले में कुछ दिन पहले एक बड़े कांड का खुलासा हुआ था। पांच नाबालिग लड़कियों ने 10 मुस्लिम लड़कों के खिलाफ विजय नगर थाने में केस दर्ज कराया था। लड़कियों ने आरोप लगाया था कि 10 मुस्लिम लड़कों ने उनका यौन शोषण किया और उन पर धर्म बदलने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पीड़ित नाबालिग लड़कियों में से एक ने एनडीटीवी से कहा है कि पूर्व पार्षद हाकीम कुरैशी इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह मुंह पर कपड़े बांधकर आता था। कहता था कि तुम लोग डरो मत। मैं घर से भगाने में तुम लोगों की मदद करूंगा। नाबालिग ने बताया कि जब सोहेल उससे बात करता था तो हाकीम कुरैशी का नाम लेता था। नाबालिग द्वारा पूर्व पार्षद का नाम लेने के बाद पुलिस उसे मसूद थाने में लाकर उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों में पूर्व पार्षद का काफी दबदबा है। वह अपने समुदाय के लड़कों को नाबालिग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए उकसाता था। उन्हें हर तरह से मदद भी करता था।
इस मामले में सीओ सज्जन सिंह का कहना है कि अगर इस मामले में हाकीम कुरैशी की संलिप्त पाया गया तो उसकी गिरफ्तारी संभव है। पुलिस इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।