Hindi Newsगैलरीखेलशुभमन गिल यू ही नहीं कहलाते 'प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट', कोहली-धवन को पछाड़ इस मामले में बने नंबर-1

शुभमन गिल यू ही नहीं कहलाते 'प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट', कोहली-धवन को पछाड़ इस मामले में बने नंबर-1

  • शुभमन गिल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 8 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में शिखर धवन, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है।

Lokesh KheraFri, 21 Feb 2025 11:36 AM
1/6

प्रिंस शुभमन गिल

शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ 101 रनों की नाबाद पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े।

2/6

शुभमन गिल बने नंबर-1

शुभमन गिल इस शतक के साथ भारत के लिए सबसे कम पारियों में 8 वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है।

3/6

कोहली से आगे गिल

शुभमन गिल ने यह कारनामा 51 पारियों में किया, वहीं विराट कोहली ने अपने पहले 8 वनडे शतक जड़ने के लिए 68 पारियां ली थी। कोहली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

4/6

शिखर धवन टॉप-2 में

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। गब्बर ने पहले 8 वनडे शतक 57 पारियों में जड़े थे।

5/6

सचिन तेंदुलकर भी लिस्ट में

सबसे कम पारियों में 8 शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए सबसे अधिक 111 पारियां ली थी।

6/6

गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूद कोच गौतम गंभीर 98 पारियों के साथ चौथे पायदान पर हैं।