Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Sex Assault and Blackmail Scandal in Bhopal

नशा, रेप, वीडियो और ब्लैकमेल; कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाता था भोपाल का फरहान गैंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खौफनाक जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि फरहान खान और उसके साथियों ने कॉलेज की कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बीटेक कर रही दो बहनों ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, भोपालSun, 27 April 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
नशा, रेप, वीडियो और ब्लैकमेल; कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाता था भोपाल का फरहान गैंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खौफनाक जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि फरहान खान और उसके साथियों ने कॉलेज की कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बीटेक कर रही दो बहनों ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

कॉलेज में पढ़ने वाली दो बहनों के साथ हुई रेप की घटाना की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। फरहान खान नामक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर गंदा खेल खेलता था। ये लोग कॉलेज की छात्राओं को नशीला पदार्थ देकर रेप करते थे। उसका वीडियो बनाते थे और फिर ब्लैकमेल कर बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाते थे। यहां तक कि लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव भी डालते थे।

फरहान खान नामक लड़के के नेतृत्व में कई मुस्लिम लड़के कॉलेज की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। इस गिरोह की कारगुजारी तब सामने आई जब भोपाल के एक कॉलेज में बीटेक कर रही दो बहनों ने पुलिस को अपने साथ हुई दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताया। बड़ी बहन के साथ 2022 में जहांगीराबाद के एक घर में रेप किया गया था। बाद में छोटी बहन को धमकाकर उसका भी रेप किया गया। उसके बाद दोनों पर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। उनके विरोध करने पर उन्हें बदनाम करने की धमकियां दी गईं।

फरहान ने छोटी बहन को अपने साथी आदिल खान से मिलवाया, जिसने उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेल और बाप-बार रेप करने के लिए किया गया। ये लोग लड़कियों को नशा खिला देते थे फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बना लेते थे। फरहान का फोन जब्त करने पर पुलिस को दोनों बहनों के कई अश्लील वीडियो मिले।

फरहान के फोन पर मिले वीडियो से भयानक विवरण सामने आए है। इसमें एक पीड़िता को सिगरेट से जलाते हुए देखा गया है। पुलिस ने कहा कि फरहान ने अपने फोन पर वीडियो को खास फोल्डर में सेव किया है। कुछ पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि चलती गाड़ियों के अंदर हथियारों के बल पर उनसे रेप किया गया, जबकि अन्य ने दावा किया कि उनके विरोध को दबाने के लिए उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया।

मध्य प्रदेश के पन्ना का रहने वाला एक और मुख्य आरोपी साहिल खान ने भोपाल में डांस क्लासेस शुरू की। कॉलेज के पहले साल में पढ़ाई छोड़ने वाला यह शख्स कथित तौर पर गरीब लड़कियों को निशाना बनाता था जो शिक्षा के लिए गांवों से शहर आई थीं। उन्हें लाउंज और पब में ले जाने के बाद किराए के कमरे में ले जाता था। उसका पहला शिकार बैतूल की एक लड़की थी। उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और फिर रेप किया। चुपके से इसका वीडियो भी बना लिया।

साहिल ने इस वीडियो का इस्तेमाल बार-बार रेप करने के लिए किया, जिसमें कभी-कभी फरहान भी शामिल होता था। एक अन्य आरोपी अली खान है। उसने एक कॉलेज की छात्रा के साथ रेप किया और इसका वीडियो बनाया। फरहान के गैंग में अबरार, नबील और साद भी शामिल थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस ने मामले से संबंधित तीन एफआईआर दर्ज कीं। इसमें आरोपियों पर रेप, अपहरण, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए। पूछताछ के दौरान फरहान ने कथित तौर पर अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भोपाल में आरोपियों के समूह ने इंदौर में भी महिलाओं को निशाना बनाया है। फरहान, साहिल और साद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अली, अबरार और नबील फरार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें