Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलकरीना कपूर-आलिया भट्ट से रेखा तक, देखें आदर-अलेखा की शादी में किसने लूटी लाइमलाइट

करीना कपूर-आलिया भट्ट से रेखा तक, देखें आदर-अलेखा की शादी में किसने लूटी लाइमलाइट

  • आदर जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए, देखिए सभी के शानदार लुक्स-

Avantika JainSat, 22 Feb 2025 06:57 AM
1/8

आदर-अलेखा की शादी में किसने लूटी लाइमलाइट

आदर-अलेखा की शादी 21 फरवरी को हो चुकी है। इस वेडिंग फंक्शन में कई सेलेब्स ने दस्तक दी और कुछ के लुक्स पर सभी की निगाहें टिक गई। देखिए इस शादी में किसने लूटी लाइमलाइट-

2/8

सिल्क की काली साड़ी में रेखा का जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की स्टाइलिंग हर किसी का दिल छू लेती है। आदर जैन की शादी में भी अदाकारा अपने रॉयल अंदाज में पहुंची। रेखा ने काले रंग की सिल्क साड़ी के साथ बहुत हैवी जूलरी को कैरी किया था।

3/8

आलिया भट्ट की शाइनिंग साड़ी और हेयर स्टाइल ने लूटी महफिल

आलिया भट्ट ने सीक्वेंस की पिंक साड़ी को कैरी किया जिसके साथ मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक हैवी चोकर के साथ स्टड ईयररिंग्स को कैरी किया। इस लुक में उनका हेयरस्टाइल काफी अच्छा था।

4/8

लहंगे में नीतू कपूर का स्टाइलिश अंदाज

नीतू कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण हमेशा चर्चा में आ ही जाती है। आदर-अलेखा की शादी के लिए उन्होंने पीले रंग के लहंगे को कैरी किया जिसमे एक लॉन्ग कोटी और मैचिंग दुपट्टा है। इस आउटफिट के साथ उनका स्टाइलिश लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है।

5/8

 करीना कपूर के लुक में मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी ने लगाए चार चांद

आदर जैन की शादी में करीना कपूर का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। इस लुक में उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी को कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग का नेकलेस, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया है। इस लुक में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन जैसी खूबसूरत दिख रही हैं।

6/8

सुहाना खान का सिंपल-सोबर लुक

आदर जैन की शादी में सुहाना खान सफेद रंग के एक हैवी लहंगे को पहनकर पहुंची थीं। इस लहंगे के साथ उनका सिंपल सोबर लुक अच्छा लग रहा है।

7/8

लाल साड़ी में बेहद सुंदर दिखीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन कर हर किसी का दिल जीत लिया। साड़ी के साथ सुंदर जूलरी और अट्रैक्टिव मेकअप काफी प्यारा लग रहा है।

8/8

रिद्धिमा कपूर ने हंसी से जीता सबका दिल

रिद्धिमा ने आदर की शादी के मौके पर ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा चोली को पहना। हैवी वर्क के इस लहंगे के साथ उन्होंने एक सुंदर ग्रीन चोकर को कैरी किया।