Hindi Newsफोटोमारुति से लेकर BMW तक; 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी इन 7 कंपनियों की कारें, प्राइस में आएगा इतना अंतर

मारुति से लेकर BMW तक; 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी इन 7 कंपनियों की कारें, प्राइस में आएगा इतना अंतर

मार्च 2025 के खत्म होते ही कई कार निर्माता कंपनियां अपने कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, किआ, हुंडई, होंडा, रेनो और BMW जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्राइस हाइक के मूड में हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar PathakThu, 20 March 2025 09:08 PM
1/7

1 अप्रैल 2025 से महंगी होंगी मारुति की कारें

मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। मारुति सुजुकी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में प्राइस हाइक की घोषणा की है। 1 अप्रैल से कंपनी के सभी मॉडलों की कीमत में 4% का इजाफा हो सकता है।

2/7

महंगे होंगे टाटा के इलेक्ट्रिक, कॉमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल

टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक, कॉमर्शियल वाहन समेत पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी साल 2025 में दूसरी बार अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

3/7

1 अप्रैल 2025 से हुंडई बढ़ाएगी कारों की कीमत

अगर आप हुंडई (Hyundai) की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी से बुक कर लीजिए। जी हां, क्योंकि अप्रैल 2025 से हुंडई (Hyundai) अपनी गाड़ियों के दाम 3% तक बढ़ाने जा रही है। कंपनी इस मूल्य वृद्धि की वजह इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल की बढ़ती कीमत और बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट बता रही है।

4/7

किआ ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान

किआ इंडिया (Kia India) ने अपने पूरे प्रोडक्ट लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। कंपनी ने यह निर्णय कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चैन के लागत में वृद्धि के कारण लिया है। भारतीय मार्केट में किआ की सोनेट, सेल्टोस और लेटेस्ट लॉन्च हुई साइरोस जबरदस्त पॉपुलर है।

5/7

7-सीटर ट्राइबर समेत सभी कारें महंगी करेगी रेनो

अगर आप रेनो की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको जल्द फैसला लेना चाहिए, क्योंकि 1 अप्रैल 2025 से इन कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। रेनो इंडिया अपनी 7-सीटर ट्राइबर समेत सभी कारें महंगी करने वाली है।

6/7

होंडा ने की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा

अगर आप होंडा अमेज (Honda Amaze), सिटी (City), सिटी e:HEV (City e:HEV) या एलिवेट (Elevate) खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना फायदेमंद होगा। होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने घोषणा की है कि अप्रैल 2025 से उनकी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

7/7

1 अप्रैल महंगी हो जाएंगी BMW की कई कारें

BMW इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने से BMW और मिनी कार रेंज में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी करेगी। कार निर्माता द्वारा इस साल यह दूसरी बार कीमत में बढ़ोतरी है। ग्रुप ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी।