Hindi Newsगैलरीमनोरंजनप्राकृतिक आपदाओं पर आधारित 6 कमाल की फिल्में, रोमांच से भर देंगी ये रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां

प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित 6 कमाल की फिल्में, रोमांच से भर देंगी ये रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां

  • प्राकृतिक आपदाओं पर वाकई कई बार किसी का जोर नहीं चलता। तो चलिए जानते हैं कुछ सच्ची और कुछ ऐसी प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित फिल्मों के बारे में, जो जब भी आएंगी तो इंसान का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

Puneet ParasharTue, 25 Feb 2025 01:35 PM
1/7

प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित फिल्में

प्राकृतिक आपदाओं का आना बताकर नहीं होता, लेकिन जब भी होता है तो पूरी दुनिया कांप उठती है। तो चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनका कहानियां प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित थीं और इन्हें आज भी देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

2/7

द इंपॉसिबल

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'द इंपॉसिबल' साल 2004 में आई उस सुनामी पर आधारित है जिसने लाखों जिंदगियों को तितर-बितर कर दिया। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे परिवार की दास्तां सुनाती है जो हिंद महासागर में आई सुनामी के चलते बिछड़ जाता है और अब जिंदगी की जंग लड़ रहा है। (IMDb: 7.5/10)

3/7

कॉन्टेजियन

ज्यादा वक्त नहीं बीता जब कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया थम सी गई थी। नजर तक नहीं आने वाला वायरस कैसे कई बार इंसान के अस्तित्व तक पर संकट पैदा कर देता है। पृथ्वी पर आए एक ऐसे ही वायरल संकट पर आधारित है साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉन्टेजियन' जिसे IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है।

4/7

ग्रीनलैंड

धूमकेतुओं का खतरा पृथ्वी पर हमेशा ही बना रहा है। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि कोई धूमकेतु पृथ्वी से टकराने वाला है। कुछ मौकों पर ऐसा हुआ भी, लेकिन कभी अगर वाकई कोई विशाल धूमकेतु पृथ्वी से टकराया तो क्या होगा? इसी डर से अपने परिवार को बचाने निकले एक शख्स की कहानी है साल 2020 में आई फिल्म ग्रीनलैंड। (6.4/10)

5/7

टाइटैनिक

टाइटैनिक साल 1997 में रिलीज हुई थी लेकिन आज भी यह फिल्म काफी रिलेवेंट बनी हुई है। कैसे दुनिया का पहला सबसे विशालकाय जहाज हिमखंड से टकराकर डूब गया और तमाम जानें गईं, यही कहानी सुनाती है जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म टाइटैनिक। (IMDb: 7.9/10)

6/7

द परफेक्ट स्ट्रॉम

भारत में चक्रवात नहीं आते लेकिन पश्चिमी देशों में इनकी वजह से तमाम जानें जाती हैं। लेकिन यही चक्रवात अगर समु्द्र में आए तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। IMDb पर 6.5 रेटिंग वाली 'द परफेक्ट स्ट्रॉम' एक ऐसी ही कहानी है।

7/7

द वेव

सुनामी जब भी आती है तो बेहिसाब जानें जाती हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'द वेव' को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली थी। फिल्म की कहानी काफी बांधकर रखने वाली है और यह आपको रोमांच से भर देती है।