Hindi Newsगैलरीमनोरंजनशिव बन पर्दे पर छाए ये TV एक्टर्स, लिस्ट में भगवान राम का किरदार निभाने चुके अरुण का भी नाम

शिव बन पर्दे पर छाए ये TV एक्टर्स, लिस्ट में भगवान राम का किरदार निभाने चुके अरुण का भी नाम

  • महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्योहार है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस मौके पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाया।

Harshita PandeySun, 23 Feb 2025 07:10 PM
1/8

इन एक्टर्स ने प्ले किया भगवान शिव का रोल

महाशिवरात्रि का त्योहार आनेवाला है। ये दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस मौके पर हम आपको उन टीवी स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया।

2/8

रोहित बख्शी

टीवी सीरियल 'सिया के राम' में रोहित बख्शी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3/8

हिमांशु सोनी

'नीली छतरी वाले' टीवी सीरियल में हिमांशु सोनी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

4/8

मोहित रैना

टीवी एक्टर मोहित रैना ने लंबे समय तक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

5/8

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने 'शिव महिमा' नाम की फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

6/8

सौरभ जैन

भगवान कृष्ण का रोल निभा चुके सौरभ जैन ने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव का रोल निभाते नजर आए थे। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

7/8

अमित मेहरा

सीरियल 'संकट मोचन महाबली' में एक्टर अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

8/8

तरुण खन्ना

टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' में एक्टर तरुण खन्ना ने भगवान शिव का रोल निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।