Hindi NewsफोटोमनोरंजनBigg Boss : दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर पूनम पांडे तक, इन सेलेब्स ने रिजेक्ट किए हैं शो के ऑफर

Bigg Boss : दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर पूनम पांडे तक, इन सेलेब्स ने रिजेक्ट किए हैं शो के ऑफर

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कई सेलेब्स आते हैं और दर्शक उन्हें उनके रियल अंदाज में देखते हैं। हालांकि कई ऐसे सेलेब्स हैं जो इस शो के ऑफर रिजेक्ट करते हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 21 Aug 2024 07:32 PM
1/7

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कई बार शो का ऑफर हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस नहीं जाती हैं। एक बार दिव्यांका ने शो को लेकर कहा था, मुझे नहीं पता मैं कभी बिग बॉस करूंगी। घर और पति विवेक से दूर रहना मुझे डराता है और मेरे लिए काफी मुश्किल भी है। मैं अपने परिवार से ज्यादा दूर नहीं रह सकती हूं।

2/7

जेनिफर विंगेट 

जेनिफर से जब एक बार बिग बॉस में पार्टिसिपेट को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, मैं कभी यह शो नहीं करने वाली हूं। यह मेरे टाइप का नहीं है।

3/7

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर कई टीवी शोज कर चुके हैं। लेकिन बिग बॉस से कई बार ऑफर मिलने पर भी वह नहीं गए हैं। करण जबकि खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखलाजा 2 जैसे शोज कर चुके हैं।

4/7

शिवांगी जोशी 

शिवांगी जोशी को भी कई बार शो ऑफर हुआ था जब वह खतरों के खिलाड़ी 12 में थीं। उस वक्त शिवांगी ने कहा था कि मैं फिलहाल इस शो पर फोकस कर रही हूं जो काफी चैलेंजिंग है। इसके अलावा सोचने के लिए टाइम नहीं है।

5/7

सोनारिका भड़ोरिया 

टीवी शो देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भड़ोरिया ने एक बार शो को लेकर कहा था कि वह काफी प्राइवेट पर्सन हैं और वह नहीं चाहतीं कि दुनिया को पता चले कि वह कैसे कुक करती हैं, कैसे दांत में ब्रश करती हैं।

6/7

शमा सिकंदर 

शमा सिकंदर का कहना है कि उन्हें 5 बार शो का ऑफर आया है हालांकि उन्हें शो पसंद नहीं। उन्होंने एक बार कहा था कि मैं लड़ाई नहीं कर सतकी हूं। मेरा नेचर शो के जैसा है ही नहीं।

7/7

पूनम पांडे 

पूनम का कहना है कि उन्हें शो का कई बार ऑफर आया है। लेकिन 3 सीजन के ऑफर पूनम रिजेक्ट कर चुकी हैं। हालांकि यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ पता नहीं।