Hindi NewsफोटोकरियरBTech without JEE Exam: इन टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज में; बिना JEE एग्जाम के मिलता है B.Tech कोर्स में एडमिशन

BTech without JEE Exam: इन टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज में; बिना JEE एग्जाम के मिलता है B.Tech कोर्स में एडमिशन

Engineering without JEE Exam: अगर आप की जेईई मेन में अच्छी रैंक नहीं आई है या फिर ने जेईई एग्जाम नहीं दिया है। तो ऐसे बहुत सारे कॉलेज है जो बिना जेईई एग्जाम के बी.टेक इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन देते हैं। जानिए देश के टॉप 5 कॉलेज जो बिना जेईई एग्जाम के बी.टेक कोर्सेज कराते हैं।

PrachiWed, 12 Feb 2025 09:05 PM
1/5

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS)

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी बी.टेक कोर्स में एडमिशन के लिए बिटसैट (बीआईटीएसएटी- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट) का आयोजन करता है। बिट्स पिलानी कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विषयों में बीटेक कोर्स कराता है। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है। यहां की सालाना फीस करीब 4 से 6 लाख रुपये के बीच है।

2/5

महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) 

यह कॉलेज महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। यह एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है, जहां आप बी.टेक में एडमिशन महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) के जरिए मिलता है। कुछ कोटा के अंतर्गत डायरेक्ट एडमिशन भी मिलता है। यहां की सालाना फीस करीब 3 से 5 लाख रुपये के बीच है।

3/5

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT)

बी.टेक कोर्स में एडमिशन के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE) का आयोजन वेल्लौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कराता है। यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग आदि जैसे विभिन्न विशेषज्ञताओं में बीटेक कोर्स किया जा सकता है। यहां की सालाना फीस करीब 2 से 5 लाख रुपये के बीच है।

4/5

एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM University)

एसआरएमजेईईई एंट्रेंस देकर भी आप बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान यह एग्जाम कराता है और मेरिट के आधार पर दाखिला देता है। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है। यहां की सालाना फीस करीब 2.5 से 4 लाख रुपये के बीच है।

5/5

मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) 

यह कॉलेज कर्नाटक में स्थित है। यहां आप बी.टेक कोर्स में एडमिशन मनिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) के जरिए ले सकते हैं। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है। यहां की सालाना फीस करीब 4 से 6 लाख रुपये के बीच है।