मानव सेवा संघ ने गरीबों को कराया भोजन
झाझा में झाझा मानव सेवा संघ ने गरीबों के लिए हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी पका हुआ भोजन, खिचड़ी और अचार वितरित किया। यह व्यवस्था स्व ललिता देवी की याद में की गई थी। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के...

झाझा । निज प्रतिनिधि शनिवार को टोटो स्टैंड रेलवे स्टेशन झाझा पर झाझा मानव सेवा संघ की ओर से गरीब के बीच हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी पका हुआ भोजन खिचड़ी,और अचार की व्यवस्था की गई। भोजन सामग्री का सारा व्यवस्था स्व ललिता देवी की याद में अशोक कुमार रावत पूर्व रेल चालक पिपराडीह झाझा के द्वारा सहयोग के तौर पर किया गया। सर्वप्रथम बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में भारत के 28 लोगों की हत्या के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से कामना की। आप अपने शरण में इनलोगों का आत्मा के शांति की कामना की। मौके पर समाजसेवी घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार,अशोक रावत पूर्व रेल चालक, प्रशांत साव, महेश मरांडी, तपन रंगीला, सुबोध शर्मा, सुरेश यादव, जैकी केसरी, रविंद्र सिन्हा, विजय गुप्ता, दीपक रविदास, लक्ष्मी शंकर राव एवं दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।