Tragic Accident on Yamuna Expressway Husband Dies Wife Seriously Injured हादसे में पति की जान गई, पत्नी घायल, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTragic Accident on Yamuna Expressway Husband Dies Wife Seriously Injured

हादसे में पति की जान गई, पत्नी घायल

रबूपुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति प्रेमपाल की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पत्नी नेत्रवती की हालत गंभीर बनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 14 May 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में पति की जान गई, पत्नी घायल

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव मुरादगढ़ी निवासी प्रेमपाल और उसकी पत्नी नेत्रवती सफाई कर्मचारी हैं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। जीरो प्वाइंट से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर रबूपुरा क्षेत्र में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय प्रेमपाल की मौत हो गई। नेत्रवती का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।