Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam temperature drop by weekend chill will return weather forecast for next 7 days

Delhi Weather: दिल्ली में लौटेंगी सर्द हवाएं, सोमवार तक 8 डिग्री गिरेगा तापमान; 29 जनवरी तक का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा आया नगर में 4.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई।

Sneha Baluni नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टाइम्सFri, 24 Jan 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में लौटेंगी सर्द हवाएं, सोमवार तक 8 डिग्री गिरेगा तापमान; 29 जनवरी तक का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा आया नगर में 4.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। सोमवार तक इसके 8 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।

आज हल्की धुंध छाई रहेगी

सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन में धूप निकलने के कारण आसमान साफ हो गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर घूमने आए लोगों ने धूप का आनंद लिया। वहीं, शुक्रवार को राजधानी में सुबह और शाम हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के कारण वीकेंड तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

हवा में लौटेगी ठंडक

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, 'बारिश और उसके साथ बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी चलेंगी क्योंकि ताजा बर्फबारी हुई है, जिसका मतलब है कि हवा में ठंडक लौट आएगी।' इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्यूआई में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे औसत एक्यूआई 264 (खराब) था, जिसमें बुधवार शाम 4 बजे की रीडिंग 260 (खराब) से मामूली वृद्धि है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज बारिश को रहें तैयार, पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा तापमान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज और कल बारिश, कई इलाकों में कोहरा करेगा परेशान; अगले 7 दिनों का हाल

अगले सात दिनों का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। सुबह-शाम हल्की धुंध भी रहेगी। 15-25 किलोमीटर की हवाएं चलेंगी। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। रविवार यानी गणतंत्र दिवस के दिन धूप खिलेगी। सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इसके बाद बुधवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को फिर धूप निकलेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें