Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi ncr mausam light rain expected today western disturbance temperature dips weather forecast

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश को रहें तैयार, पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा तापमान; 29 जनवरी तक का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बुधवार को लोगों को मार्च की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 23 Jan 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश को रहें तैयार, पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा तापमान; 29 जनवरी तक का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बुधवार को लोगों को मार्च की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। हालांकि रात के समय मौसम ने करवट बदली और अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी में 19 जनवरी से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम सूखा है। सुबह शाम कोहरा नहीं पड़ रहा है। कोहरा छंटने और हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। इसके कारण आसमान साफ है और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस स्थिति में अगले कुछ दिन बाद बदलाव होगा।

25 जनवरी से गिरेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 से 27 जनवरी तक तापमान में फिर कमी दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम 18 से 19 डिग्री या इसके आसपास रह सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश होने की भी संभावना है। सुबह-शाम को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 22 और 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज और कल बारिश, कई इलाकों में कोहरा करेगा परेशान; अगले 7 दिनों का हाल
ये भी पढ़ें:दिनभर धूप से चढ़ा पारा, दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिनों का हाल

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। 25 जनवरी से 29 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कोहरा परेशान कर सकता है। वहीं बारिश की उम्मीद नहीं है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें