Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़A man health deteriorated after he accidentally ate fish gall bladder in Indore

MP में अनजाने में मछली का खास अंग खाने के बाद बिगड़ी शख्स की तबीयत, जान पर बन आई

  • डॉक्टर ने बताया कि मछली के पित्ताशय में ‘सोडियम साइप्रिनोल सल्फेट’ नाम का जहरीला तत्व होता है जो मनुष्य के शरीर में पहुंचने पर यकृत (लिवर) और गुर्दे (किडनी) को तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है।

Sourabh Jain भाषा, इंदौर, मध्य प्रदेशWed, 12 Feb 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
MP में अनजाने में मछली का खास अंग खाने के बाद बिगड़ी शख्स की तबीयत, जान पर बन आई

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अनजाने में मछली का पित्ताशय (गॉल-ब्लेडर) खाने के बाद 42 वर्षीय शख्स की हालत इस कदर बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मरीज का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति ने अनजाने में मछली का पित्ताशय खा लिया था जिसके कुछ घंटों बाद उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

‘पीटीआई-भाषा’ से की बातचीत में शहर के एक निजी अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जय सिंह अरोरा ने बताया कि शुरुआत में मरीज और उसके परिजन इसे फूड पॉइजनिंग का सामान्य मामला समझते रहे, लेकिन जांच में पता चला कि उसके क्रिएटिनिन के साथ ही यकृत (लिवर) के दो एंजाइम-SGOT और SGPT का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया था।

अरोरा ने बताया, ‘मरीज गंभीर हालत में हमारे पास पहुंचा था, उसका ब्लड प्रेशर गिर गया था, पूरे शरीर पर सूजन आ गई थी। मरीज करीब हफ्ते भर तक अस्पताल में भर्ती रहा। इसके बाद भी उसका इलाज जारी रहा। फिलहाल वह स्वस्थ है।’

उन्होंने बताया कि मछली के पित्ताशय में ‘सोडियम साइप्रिनोल सल्फेट’ नाम का जहरीला तत्व होता है जो मनुष्य के शरीर में पहुंचने पर यकृत (लिवर) और गुर्दे (किडनी) को तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है।

यह घटना इंदौर के संगम नगर ने रहने वाले दुर्गा प्रसाद सुनानिया के साथ घटी, जब मछली खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राइवेट कंपनी में मार्केंटिंग एग्जीक्यूटिव दुर्गा प्रसाद मछुआरा समाज से आते हैं। उनका कहना है कि उनके घर में अक्सर मछली बनती है। वह खुद बाजार से मछली लाते हैं और फिर साफ करके खुद ही बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:MP: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था पड़ोसी, परेशान लड़की ने दी जान
ये भी पढ़ें:MP: गैंग रेप मुकरी पीड़िता; फिर भी अदालत ने सुनाई उम्रकैद, किस आधार पर फैसला?
ये भी पढ़ें:कल से फिर ठंड बढ़ने की संभावना, बढ़ते तापमान के बीच पारा लुढ़कने के आसार

घटना वाले दिन भी उन्होंने ऐसा ही किया था। खाना खाने के बाद जब पानी पिया तो लगा कि मछली का कोई अंग पानी के साथ पेट में चला गया है। फिर समय आया कि उसमें मछली की पित्त की थैली हो सकती है। बाद में यही बात डॉक्टर को बताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें