MP: कल से फिर ठंड बढ़ने की संभावना, बढ़ते तापमान के बीच 2-3 डिग्री पारा लुढ़कने के आसार
- दिन में खिलती धूप ने फरवरी के ठंडीले दिनों में कुछ कमी कर दी है। मगर अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दो दिन तक पारा 2-3 डिग्री लुढक सकता है। जानिए मौसम के हाल।

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अनुमान लगाया गया है कि कि आने वाली 13 फरवरी को सर्दी का एक और दौर आएगा। जबकि मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों से सर्दी अलविदा कहने लगी हैं। दिन में खिलती धूप ने फरवरी के ठंडीले दिनों में कुछ कमी कर दी है। मगर अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दो दिन तक पारा 2-3 डिग्री लुढक सकता है। इस गिरावट के चलते भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों का तापमान करीब 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। आगे पढ़िए मौसम से जुड़े अन्य अपडेट।
मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम में हो रहे बदलाव के पीछे एक खास वजह है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आपको बता दें कि 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचा था। इसके चलते प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सर्द हवाओं को महसूस किया गया था, लेकिन अब इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने लगा है। इसके चलते हवाएं भी ठंडी नहीं चल रही हैं। इस कारण ओवरऑल मौसम में तापमान बढ़ने का बदलाव देखा जा रहा है। मगर आपको बता दें कि 13 फरवरी से एक बार फिर तापमान में गिरावट होने का अनुमान है, जिसके चलते ठंडक महसूस की जाएगी।
प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल में 15.7, इंदौर में 14.4, ग्वालियर में 11.3, उज्जैन में 11.5 और जबलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अनुमान लगाया गया है कि आज दिन में गर्मी का एहसास होगा, लेकिन रात में ठंडक बढ़ जाएगी। ऐसे ही कल 13 फरवरी के लिए कहा गया है कि दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। कल जारी हुए आंकड़ों में मंडला में 33.5, तालुन में 33.4, रतलाम में 33, कन्नौद में 32.8 और गुना में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।