Constitution Save Campaign Congress Prepares for Rallies in Sahibganj and Ranchi कांग्रेस की बरहड़वा में संविधान बचाओ रैली आज, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsConstitution Save Campaign Congress Prepares for Rallies in Sahibganj and Ranchi

कांग्रेस की बरहड़वा में संविधान बचाओ रैली आज

साहिबगंज में संविधान बचाओ अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष बरकत खान ने आगामी रांची रैली की तैयारी की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। 30 अप्रैल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 30 April 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की बरहड़वा में संविधान बचाओ रैली आज

साहिबगंज। संविधान बचाओ अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष बरकत खान की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष बरकत खान ने बताया कि आगामी छह मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होकर रैली को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि संविधान के अनुसार देश चलना है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय संविधान बचाओ के तहत बरहरवा प्रखंड में 30 अप्रैल को साहेबगंज जिला के प्रदेश प्रभारी मणिशंकर के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। एक मई को जिला मुख्यालय में उत्सव बैंक्विट हॉल में मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम होगा। बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। 11 से 17 मई तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 20 से 30 मई तक जनता के साथ घरेलू स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने संगठन को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने के तरीके के बारे में बताया। मौके पर मुर्शाद अली,बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान,सरफराज आलम,नदीम अख़लाक़,श्री राम ओझा,रंजीत टुडू,परवेज आलम,अली कुरैसी,नेहाल अख्तर,अज़ीज़ अंसारी,सनाउल्ल्हा अंसारी,ताबिश इक़बाल,सलाउद्दीन अंसारी, दिलीप गुप्ता ,रिज़वान अंसारी,अजीज अंसारी,अफ़ज़र अंसारी,अनीता देवी,दिल अफ़रोज़ खातून,सबदुल अंसारी, रियाज,करुण केवट आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।