School Ruaar Campaign Launched to Ensure Education for Children Aged 5-18 - Nala BEEO 05-18 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना अभियान का मुख्य लक्ष्य- बीईईओ, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsSchool Ruaar Campaign Launched to Ensure Education for Children Aged 5-18 - Nala BEEO

05-18 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना अभियान का मुख्य लक्ष्य- बीईईओ

नाला,प्रतिनिधि। स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाWed, 30 April 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
05-18 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना अभियान का मुख्य लक्ष्य- बीईईओ

05-18 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना अभियान का मुख्य लक्ष्य- बीईईओ नाला,प्रतिनिधि।

स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू , उप प्रमुख समर माजी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समग्र शिक्षा के तहत 05-18 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना इस अभियान का महत्वपमर्ण लक्ष्य है। आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक से मध्य विद्यालय, मध्य से उच्च विद्यालय एवं उच्च से उच्चतर विद्यालयों में आयु अनुरूप अनामांकित एवं छीजित बच्चों के नामांकन हेतु स्कूल रूआर कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव के लिए सामुहिक सहभागिता बेहद जरुरी है। यह अभियान 21 अप्रैल से 10 मई तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, संकुल साधन सेवी परिमल मंडल, समर लायेक, रासबिहारी झा, दिनानाथ मंडल, परेश चन्द्र मंडल, समीर महतो, लेखापाल जयशेखर हेम्ब्रम, विप्लव माजी, विकास झा के अलावा शिक्षक महेश्वर घोष, नवनी कुमार, राधाबिनोद मंडल, सुधीर यादव, विमल सिंह, प्रमोद तांती, प्रवीर दास, बासुदेव यादव, ध्रुव तिवारी, स्वपन मंडल, दिलीप रविदास, खगेन्द्र घोष, अर्जून गोरांई, पुनु बाउरी, पार्वती मुर्मू, इंदु सिंह, सरस्वती दास, शिशुमय बाद्यकर, जयंतीमाला पावरिया, मिलन मंडल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, बीआरसी कर्मी उपस्थित थे।

फोटो नाला 01: मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रशाल भवन में स्कुल रुआर कैंपेन कार्यशाला का दीप जलाकर

शुभारंभ करते पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।