रोहित शर्मा ने फ्लॉप शो पर लगाया फुल स्टॉप, कटक में ठोकी तूफानी सेंचुरी; तोड़ा सचिन और द्रविड़ का रिकॉर्ड
- Rohit Sharma 32nd ODI Century: भातरीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक ठोका। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है।

भापतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'फ्लॉप शो' पर फुल स्टॉप लगा दिया है। वह फॉर्म में लौट आए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने रविवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 90 गेंदों में 119 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। उन्होंने 305 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने सिक्स लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनके वनडे करियर का 32वां शतक है। रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है।
दरअसल, रोहित वनडे में सबसे कम पारियों में 32 शतक तक पहुंचने वाले दूसरे प्लेयर हैं। रोहित ने 259 वनडे पारियों में यह आंकड़ा छुआ। सचिन ने 283 पारियों में 32 वनडे शतक लगाए थे। विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने 194 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। 37 वर्षीय रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। वह अभी तक 15,350 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने सचिन को पछाड़ा, जिन्होंने बतौर वनडे ओपनर 15335 रन जुटाए। लिस्ट में टॉप पर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 16119 रन जोड़े।
रोहित ने 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन का पछाड़ा है। वह 36 सेंचुरी जड़ चुके हैं। सिचन ने 30 की उम्र के बाद 35 शतक मारे थे। रोहित ने इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर्स की लिक्ट में एंट्री कर ली है। उन्होंने द्रविड़ को 11वें स्थान पर धकेल दिया। 'हिटमैन' के खाते में 267 वनडे मैचों में 10985 से ज्यादा रन हैं। वहीं, द्रविड़ ने 344 वनडे में 10889 रन बटोरे। फेहरिस्त में टॉप पर सचिन हैं, जिन्होंने 18426 वनडे रन बनाए। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा (14234) दूसरे और विराट कोहली (13911) तीसरे नंबर पर हैं।
सेंचुरी ठोकने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
37 वर्ष 285 दिन - रोहित शर्मा (वनडे)
36 वर्ष 312 दिन- रोहित शर्मा (टेस्ट)
36 वर्ष 291 दिन - रोहित शर्मा (टेस्ट)
36 वर्ष 278 दिन - विजय हजारे (टेस्ट)
36 वर्ष 262 दिन - रोहित शर्मा (टी20)
रोहित वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल फिलहाल 338 सिक्स उड़ा चुके हैं। गेल ने अपने करियर में 331 छक्के मारे। रोहित और गेल से आगे पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 351 सिक्स ठोके। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (279) चौथे और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (229) पांचवें नंबर पर काबिज हैं। बता दें कि रोहित वनडे में सबसे ज्यादा बार सिक्स के जरिए शतक पूरा करने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने पांच बार ऐसा किया।
रोहित शर्मा के सबसे तेज वनडे शतक
63 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
76 बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
82 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
82 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2023
84 बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2018