UP Police bharti PET : यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी
- UP Police PET admit card :यूपी पुलिस भर्ती की प्रथन चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए जाएंगे। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसमें लिखा परीक्षा केंद्र, परीक्षाकी तारीख और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही हो तो हेल्पलाइन नंबर 8867786192 फोन नंबर पर फोन कर सकते हैं।
अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को तैयारी तेज कर देनी चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यार्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। जो इस दौड़ को निर्धारित समय में पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। अब पीएसटी डीवी में सफल होने वालों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को कुल 10 पालियों में कराया गया था।
उम्मीदवारों को निर्देश उम्मीदवारों के लिए भर्ती बोर्ड ने कुछ निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि समय से एग्जाम सेंटर पहुंचें। आपको बता दें कि यूपी कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 60,244 पदों पर भर्ती होनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।